Homeराजस्थानकोटा-बूंदीकोटा में पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान

कोटा में पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान

वन विभाग व कोटा ग्रीन कम्युनिटी की संयुक्त पहल
साईकिल रैली व पौधारोपण से देंगे ​हरियाली का संदेश

कोटा। स्मार्ट हलचल/कोटा में पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में वन विभाग एवं कोटा ग्रीन कम्युनिटी द्वारा प्रेरणास्पद पहल की जा रही है। वन विभाग कोटा एवं कोटा ग्रीन कम्युनिटी के संयुक्त तत्वावधान में 13 जुलाई को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य हरित परिवेश को बढ़ावा देना, नागरिकों को पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना और पुनर्चक्रण की संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।

साइकिल रैली से होगी जागरूकता की शुरुआत
ग्रीन कम्युनिटी के संरक्षक प्रणव खीची ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत रविवार प्रातः 6:00 बजे स्थित झालावाड़ रोड डेकाथलॉन से अभैड़ा बॉयलोजिकल पार्क तक साइकिल रैली से होगी। 6:30 बजे रैली को फ्लैग ऑफ किया जाएगा। इस रैली में कोटा फन राइडर्स और साइक्लोट्रोट्स कोटा जैसे साइक्लिंग समूह सक्रिय रूप से भाग लेंगे। रैली का समापन अभैड़ा बायोलॉजिकल पार्क में होगा। इसका उद्देश्य ईंधन रहित यात्रा और शारीरिक स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाना है।

वृक्षारोपण से हरित भविष्य की नींव
साइकिल रैली के पश्चात सुबह 8:00 बजे से अभैड़ा जैविक उद्यान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। स्कूली छात्र, स्वयंसेवी संगठन और स्थानीय नागरिक इस गतिविधि में भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य कोटा को हरियाली की ओर अग्रसर करना है।

वन अधिकारी का प्रेरक संवाद
इस अवसर पर वन विभाग कोटा के डीसीएफ अनुराग भटनागर द्वारा विशेष टॉक शो का आयोजन भी किया जाएगा। वे प्रतिभागियों को पौधारोपण के महत्व और संरक्षण की तकनीकों पर जानकारी देंगे। साथ ही वे अभैड़ा जैविक उद्यान में मौजूद विविध वनस्पति प्रजातियों से सभी को परिचित कराएंगे।

सद्भावना संग्रह अभियान भी रहेगा आकर्षण का केंद्र
कोटा ग्रीन कम्युनिटी एवं अलबेली संस्था के सहयोग से 13 जुलाई को सद्भावना संग्रह अभियान भी चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत पुन: प्रयोज्य या पुनर्चक्रण योग्य वस्तुएं जैसे पुराने कपड़े, जूते, बैग आदि एकत्रित किए जाएंगे। इन वस्तुओं को स्वच्छ कर उपयोगी उत्पादों में रूपांतरित किया जाएगा। इस अभियान की मदद से वेस्ट को बेस्ट बनाने का कार्य किया जाएगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES