भीलवाड़ा | स्मार्ट हलचल |शहर के तिलक नगर क्षेत्र में माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा में धर्म और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कथा श्रवण के साथ-साथ समाजबंधुओं द्वारा जन सेवा के कार्य भी निरंतर किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में तिलक नगर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा द्वारा कथा स्थल पर पधारे श्रद्धालुओं के लिए विशेष सेवा कार्य किया गया।
अध्यक्ष के सानिध्य में हुआ पुनीत कार्य, गूंजे जयकारे
संस्था के मंत्री राजेंद्र पोरवाल ने बताया कि माहेश्वरी समाज तिलक नगर क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित इस कथा कार्यक्रम में भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं को राहत प्रदान करने का निर्णय लिया गया। यह सेवा कार्य सभा के अध्यक्ष राजेंद्र जागेटिया के सानिध्य में संपन्न हुआ।
सेवा कार्य के दौरान कथा स्थल पर “भगवान महेश की जय”, “गौ माता की जय”, “चारभुजा नाथ की जय” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी उद्घोष गूंज उठे। इन जयकारों के साथ ही संस्था के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ शिव भक्तों और श्रद्धालुओं को फ्रूटी वितरित की।
इस पुनीत अवसर पर कमलेश दरगड़, सुनील सोमानी, जगदीश काष्ट, ओम सोमानी, धर्मेन्द्र बसेर, मुरली मनोहर काकाणी, दिनेश तोषनीवाल, बृज किशोर तापड़िया, सत्यनारायण मूंदड़ा, मनोहर झंवर, ओम काबरा, जगदीश सोनी, श्रवण मूंदड़ा, अमर चन्द बांगड़, श्याम बांगड़, और सुशील बसेर सहित संस्था के समस्त पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर अपना सहयोग प्रदान किया।
