Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़‘वट वृक्ष सम्मान समारोह’ में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का होगा अभिनंदन, तैयारियों को...

‘वट वृक्ष सम्मान समारोह’ में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का होगा अभिनंदन, तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का आयोजन 15 जुलाई को।

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के ग्यारह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा चित्तौड़गढ़ द्वारा 15 जुलाई, सोमवार को सायं इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कहा कि भाजपा शासन की जन-हितैषी नीतियों, विकास कार्यों और सशक्त भारत के 11 वर्ष के गौरवशाली सफर पर प्रकाश डाला जाएगा। “मोदी सरकार के ऐतिहासिक 11 वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन की नींव रखने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने हेतु यह कार्यक्रम हो रहा है, यह केवल एक समारोह नहीं, बल्कि भाजपा की मूल विचारधारा पार्टी विथ डिफरेंस का जीवंत उदाहरण एवं ‘कार्यकर्ता सर्वोपरि’ का सम्मान है।”कार्यक्रम के अंतर्गत ‘वट वृक्ष सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनसंघ से लेकर भाजपा तक संगठन में सक्रिय रहे 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES