Homeअजमेरडिप्रेशन में आकर जेएलएन अस्पताल की जीएनएम ने दी जान ,डिपार्टमेंट चेंज...

डिप्रेशन में आकर जेएलएन अस्पताल की जीएनएम ने दी जान ,डिपार्टमेंट चेंज करने से थी तनाव में

मृतका ने अपने घर में ही फंदा लगाकर जान दी

(हरिप्रसाद शर्मा)

अजमेर/ स्मार्ट हलचल| संभाग के सबसे बड़े चिकित्सालय जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में कार्यरत जीएनएम ने शनिवार सुबह अपने घर में मृत पाई गई। मृतका ने अपने घर में ही फंदा लगाकर जान दी। आत्महत्या का कारण डिप्रेशन बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द किया।
घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

*वर्ष 2008 से थी कार्यरत
अलवरी गेट थाना एसआई राजपाल ने बताया कि 43 वर्षीय मृतका नर्स का नाम करूण मिश्रा है। वह बिहारी गंज स्थित हनुमान नगर की रहने वाली थी। करूणा ने शनिवार तड़के घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। करूणा वर्ष 2008 से जेएलएन अस्पताल में नर्स का कार्य कर रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

*डिपार्टमेंट बदलने से थी तनाव में
मृतका के पति शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने रोज की तरह रात में साथ खाना खाया था। उसके बाद देर रात वे सो गए थे। उन्होंने बताया कि सुबह दूसरे कमरे में लाइट जलती देख जब मां अंदर गई तो घटना का पता चला। करूणा का एक साल पहले ​अस्पताल में डिपार्टमेंट बदला गया था। जहां काम की अधिकता से वह तनाव में थी।

*साथियों को नहीं हो रहा यकीन
अस्पताल स्टॉफ ने बताया कि करूणा को देखकर कोई यह नहीं कह सकता था कि वह किसी तरह के तनाव में हो। वह हमेशा हंसमुख और मिलसार थी। जिसके चलते जब करूणा की मौत की खबर आई तो एक बार तो कोई यकीन भी नहीं कर सका।
पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES