Homeसीकरसरदारपुरा के रजत धनखड़ का भारतीय वॉलीबॉल टीम में चयन

सरदारपुरा के रजत धनखड़ का भारतीय वॉलीबॉल टीम में चयन

सादुलपुर, (बजरंग आचार्य) –
स्मार्ट हलचल|राजगढ़ तहसील के सरदारपुरा गांव के लाडले रजत धनखड़ का भारतीय वॉलीबॉल टीम अंडर 16 में चयन हुआ है। रजत धनखड़ चंदगी राम वॉलीबॉल अकादमी बेरासर छोटा के खिलाड़ी हैं। रजत धनखड़ ने चंदगी राम वॉलीबॉल अकादमी के प्रशिक्षकों अरविंद कुमार एवं महेंद्र सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। रजत धनखड़ उज़्बेकिस्तान में सेंट्रल एशिया वालीबॉल एसोसिएशन की अंडर 16 चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हो चुके हैं।
भारतीय वॉलीबॉल टीम का प्रशिक्षण चैंपियनशिप से पहले बेंगलुरु में लगा जिसमें रजत धनखड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और भारतीय वॉलीबॉल टीम में अपनी जगह बनाई। इससे क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। रजत धनखड़ ने न केवल सरदारपुर गांव का बल्कि पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है। जिला वालीबाल संघ के सचिव नरेश सांगवान ने खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की सांगवान ने बताया कि रजत धनखड़ सरदारपुर गांव के एक किसान राजेंद्र धनखड़ का बेटा है इससे पूर्व रजत धनखड़ ने एसजीएफआई द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल किया है। रजत धनखड़ को ग्राम वासियों एवं संघ के पदाधिकारी ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES