रोपा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पर्यावरण संरक्षण व जनजागृति के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत भरत सिंह राठौड़ को जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर राठौड़ ने भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है और इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर वृक्षारोपण व जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।