इंजीनियर रवि मीणा
दीगोद: स्मार्ट हलचल/सीमल्या क्षेत्र के बंबोरी ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच गायत्री मीणा को महिला कांग्रेस का ज़िलाध्यक्ष बनाये जाने पर महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह व कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का आभार जताया है। गायत्री मीणा पूर्व में सीमल्या क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंमोरी की दो बार सरपंच का चुनाव जीत चुकी है। व वर्तमान में कांग्रेस कोटा देहात जिला उपाध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी निभा रही थी। वही पिछले 25 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय भुमिका निभा रही हैं देहात जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि गायत्री मीणा के महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने से कांग्रेस पार्टी को कोटा देहात में मजबूती मिलेगी। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिमलिया क्षेत्र में आतिशबाज़ी कर मुंह मीठा कर खुशी जताई


