भीलवाड़ा । माण्डल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करते हुए 2 किलो 84 ग्राम अफीम जब्त की ओर 1 आरोपी देवीलाल गाडरी को गिरफ्तार किया किया । एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम व वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधराज आरपीएस अति.पुलिस अधीक्षक सहाडा के निर्देषन में व राहुल जोशी वृताधिकारी, वृत माण्डल के सुपरविजन मेें अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आयुष श्रोत्रिय आईपीएस (प्रोबे.) थानाधिकारी थाना माण्डल के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। दिनांक 14.03.2026 को थानाधिकारी आयुष श्रोत्रिय आईपीएस प्रोबे. मय जाप्ता के गष्त एंव नाकाबंदी हेतु थाने से रवाना हो माण्डल चौराहे पहुंचे जहां पर मुखबीर से सूचना मिली की भीलवाडा से गगांनगर जा रही थार ट्रेवल्स की बस में एक व्यक्ति उम्र करीब 30-31 साल जिसने गुलाबी रंग की शर्ट व सफेद रंग की जिन्स पेन्ट पहन रखी है तथा जिसके पास नीले रंग के कपडे का थैला है थैले के लाईनदार डोरी लगी हुई हैं। उक्त व्यक्ति के पास कोई संदिग्ध वस्तु हो सकती है। आदि सुचना पर थानाधिकारी मय जाप्ता के रवाना हो मांडल चौराहे से गुलाबपुरा की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर पुलिस चौकी मांडल चैराया के सामने नाकाबंदी प्रारम्भ की गई, मुताबिक सुचना के ट्रेवल्स बस आई, जिसे रूकवा कर बस में मुताबिक सुचना के हुलिया का व्यक्ति मिला। जिसके पास मुताबिक सुचना के नीले रंग का कपडे का बैग मिला । जिसको डिटेन कर बस को रवाना किया गया ओर डिटेनशुदा शख्स को नाम पता पूछा तो अपना नाम देवीलाल पुत्र भैरूलाल उम्र 31 साल निवासी तुम्बडिया थाना साडास जिला चितौडगढ होना बताया। उक्त शख्स को कब्जेशुदा नीले रंग के कपडे के थैला में क्या भरा हुआ है के बारे में पूछा तो थैले में अफीम होना बताया जिस पर उक्त व्यक्ति के कब्जे में मिले थैले से 2 पोलिथीन मिली जिसमें कुल 2 किलो 84 ग्राम अफीम मिली जिसकों जब्त किया और अभियुक्त को गिरफ्तार किया ओर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच कन्हैयालाल पु.नि. थानाधिकारी थाना पुर द्वारा की जा रही है म मादक पदार्थ अफीम सप्लायर की तलाश जारी है। गठित पुलिस टीम में
आयुष श्रोत्रिय आईपीएस (प्रोबे.) थानाधिकारी थाना माण्डल, सत्यवीर, रमेश चन्द्र, राकेश कुमार डीएसटी, कन्हैयालाल डीएसटी, देवांश शामिल थे ।
यह हुआ गिरफतार
देवीलाल पुत्र भैरूलाल गाडरी उम्र 31 साल निवासी तुम्बडिया थाना साडास जिला चितौडगढ को गिरफ्तार किया ।
