स्वर्गीय श्री विष्णुदत्त शर्मा स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन, जय श्री टीलण बाबा टीम रही विजेता

एजाज़ अहमद उस्मानी

स्मार्ट हलचल|मेड़ता रोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में MSA द्वारा स्वर्गीय श्री विष्णुदत्त शर्मा की स्मृति में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में MSA सदस्य संजय सिंह सिसोदिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जय श्री टीलण बाबा टीम और टीम रामराज के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक प्रदर्शन करते हुए जय श्री टीलण बाबा टीम ने निर्णायक दूसरे सेट में जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। टीम रामराज उपविजेता रही।विजेता टीम के कप्तान डॉ. अर्जुन बेड़ा जीत के बाद काफी उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर संजय सिंह सिसोदिया ने बताया कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों में खेल भावना को बढ़ावा देती हैं और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजनों से खेल मैदानों के विकास में भी सहयोग मिलता है।MSA अध्यक्ष मोहम्मद अख्तर नदीम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित खेल गतिविधियों से युवाओं में मोबाइल फोन के प्रति निर्भरता कम होती है और उनका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया तथा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।कार्यक्रम में ओम प्रकाश सेन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अज्ञात कापड़ी, सुरेश आसोपा, रवि जाजड़ा, राजाराम विश्नोई, रामराज जाजड़ा, सुनील विश्नोई, कैलाश सोलंकी, दीपक शर्मा, गजेंद्र सिंह, चेतन, सनी, तेजराज, राकेश लटियाल, सुखदेव विश्नोई सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।