बेरा । भेरुलाल गुर्जर
राजस्थान में फरवरी के दूसरे हफ्ते में इंद्र राजा मेहरबान हो गए है । बुधवार को दोपहर से ही काले बादल एवं तेज हवा की लहरों ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया देखते ही देखते तेज बारिश एवं बादल की गर्जना के साथ कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश ने किसानों के चेहरे पर रौनक खुशी की लहर लादी । किसानों ने बताया कि अभी तो गेहूं की फसल में बारिश के पानी से बहुत फायदा मिलेगा लेकिन चना सरसों की फैसले कटी हुई है जिसमें नुकसान होगा ।
