उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया महिला मंडल का स्थापना दिवस
कोटा। स्मार्ट हलचल|श्रमण संस्कृति महिला मंडल का स्थापना दिवस समारोह तलवंडी स्थित एक निजी स्थान पर हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत शारदा कोठारी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मंडल की अध्यक्ष रूपल नगेदा ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्याओं का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में चंदन एवं नम्रता द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण ने वातावरण को आध्यात्मिकता से सराबोर कर दिया। इसके पश्चात मंत्री रेखा गोधा ने मंडल के पिछले दो वर्षों के कार्यकाल का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी साझा की।समारोह का संचालन मोना मडिया द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। आयोजन के दौरान अर्चना, मधु गोधा, किरण, मोनिका एवं मीना अग्रवाल द्वारा मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिससे उपस्थित सदस्याओं में उत्साह और आनंद का माहौल बना रहा।इस अवसर पर तारा लुहाड़िया, सरला बड़जात्या, मृदुला जैन, मिथिलेश गोयल, प्रेम गंगवाल सहित लगभग 80 सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सफल आयोजन पर सभी सदस्याओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
