निंबाहेड़ा 14 अप्रैल,2026
स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ मेवाड़ वाल्मीकि सेवा चित्तौड़गढ़ एवं प्रगतिशील मेवाड़ वाल्मीकि सेवा संस्था निंबाहेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर साहब की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में दशहरा मैदान,निंबाहेड़ा में वाल्मीकि समाज का प्रथम निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन स्थल पूरी तरह सामाजिक समरसता और उत्साह से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना थे,जबकि समारोह की अध्यक्षता मेवाड़ वाल्मीकि सेवा संस्था चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष राजन कुमार मल्होत्रा ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शारदा,नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल,संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख, सेवादल मुख्य प्रशिक्षक पीयूष त्रिवेदी, पूर्व जिला कांग्रेस संगठन महासचिव करणसिंह सांखला,चित्तौड़गढ़ पार्षद विजय चौहान,निंबाहेड़ा अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद मोहम्मद कुरैशी,रोमी पोरवाल,महेंद्र सिंह राठौर मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के पारंपरिक मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत हुआ। आयोजन समिति सुखदेव कंडारा, रतन लोट, राजन मल्होत्रा, राजन गावरी, सुनील गावरी, किशन कोटियाना, भेरूलाल नरवले, पप्पू सिंगोलिया, संजय प्रतापगढ़, विजय चौहान पार्षद चित्तौड़गढ़ एवं रमेश बारावरदा एवं समाजजनों द्वारा अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया गया। साथ ही पूर्व मंत्री आंजना सहित अन्य अतिथियों ने वाल्मीकि समाज के भामाशाहों संजय लोट सावा,छोटूलाल आदिवाल, राजेंद्र गावरी निंबाहेड़ा, सालिगराम छत्रपति, चित्तौड़गढ़, राजू चावरिया दरीबा, नरेंद्र आर्य तथा स्वर्गीय राजमल जी चौहान परिवार का भी सम्मान किया, श्यामलाल पांडोली, सुरेश घारू, आशा मल्होत्रा एवं शेखर चंनाल इत्यादि का साफा पहना एवं बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर बैठकर सम्मान किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि उदयलाल आंजना ने वाल्मीकि समाज द्वारा आयोजित इस प्रथम निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि “इस प्रकार के सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक एकता और आपसी सहयोग की मिसाल होते हैं। इससे समाज में अनावश्यक खर्चों पर रोक लगती है और जरूरतमंद परिवारों को संबल मिलता है। वाल्मीकि समाज ने आज जो पहल की है, वह निश्चित ही प्रेरणादायक है और आने वाले समय में अन्य समाजों के लिए भी अनुकरणीय बनेगी।” आंजना ने कहा कि सभी समाजों को समय-समय पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन करते रहना चाहिए जिससे समाज में एकता का भाव उत्पन्न होता है। मेने भी अपनी सबसे बड़ी बेटी का विवाह सामूहिक विवाह सम्मेलन में ही किया था, साथ ही तभी से समय-समय पर सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन, आदिवासी सामूहिक विवाह सम्मेलन जैसी गतिविधियां करता आया हूं ताकि सभी समाजों में आपसी प्रेम बढ़े। आंजना ने आगे समस्त समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा “डॉ. भीमराव अंबेडकर साहब के विचार हमें समानता, शिक्षा और संगठन की राह दिखाते हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में भाईचारा, शिक्षा का प्रसार और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। एकजुट समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव रखता है।” उन्होंने सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंध रहे सभी वर-वधुओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की तथा नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही आंजना ने विवाह सम्मेलन आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का इस सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के मुकेश धाकड़,संजय उपाध्याय,आशुतोष टांक सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया।
