Homeभरतपुरसचिव रेखा यादव ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

सचिव रेखा यादव ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

धौलपुर। स्मार्ट हलचल| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर अरुण कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में शुक्रवार को रेखा यादव सचिव द्वारा हाऊसिंग बोर्ड धौलपुर में स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया तथा वृद्धाश्रम में आवासित वरिष्ठजनों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का जायजा लिया एवं वृद्धजनों को प्राथमिक उपचार किट एवं मैनू अनुसार समय पर भोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सचिव रेखा यादव ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों की समस्याएं सुनी एवं उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया जिसमें 5 वृद्धजन उपस्थित मिले तथा सभी वृद्धजनों से उनको दिए गए नाश्ता, भोजन एवं मेडिकल के संबंध में जानकारी ली तभा सभी वृद्धजनों से उनकी पेंशन, मेडिकल दवाइयां के बारे में भी जानकारी ली। वृद्धाश्रम की साफ सफाई का जायजा लिया वृद्धजनों ने कमरों में पानी आने की समस्या बताई, कुछ वृद्धजनों ने दवाईयों की समस्यां बताई एवं कुछ वृद्धजनों ने पेंशन की समस्याएं बताईं सचिव रेखा यादव ने वृद्धजनों की सभी समस्याओं के लिए वृद्धाश्रम इंचार्ज को निर्देशित किया कि वह जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का निस्तारण करें तथा वृद्धाश्रम में सचिव ने वृद्धजनों को बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का निर्माण किया गया है साथ ही सचिव ने नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2016, नालसा (गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015, नालसा (मानसिक रूप से बीमार व बौद्धिक रूप से असक्षम व्यक्तियों को विधिक सेवाएं) स्कीम 2024 के अंतर्गत आने वाले संवैधानिक विधिक अधिकारों के बारे में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों को जानकारी दी एवं वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान की जाने वाली मूलभूत सुविधाओं साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, भोजन, आवास, चिकित्सीय सुविधाओं इत्यादि का जायजा लिया गया तथा सचिव ने वृद्धाश्रम प्रभारी को निर्देश दिए कि वृद्धाश्रम में उपलब्ध मानकों के अनुसार पर्याप्त एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम के कमरों, रसोई घर, शौचालय, स्नान गृह इत्यादि का भी अवलोकन किया तथा उपस्थित स्टाफ को वृद्ध जनो को गर्मी से बचाव हेतु आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के दिशा-निर्देश दिये एवं वृद्धजनों को समय समय पर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES