Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़विद्यार्थियों के साथ अनैतिक कृत्य करने वाले शिक्षक शंभूलाल को सेवा से...

विद्यार्थियों के साथ अनैतिक कृत्य करने वाले शिक्षक शंभूलाल को सेवा से पदच्युत किया

अब सालेरा कांड के शिक्षक अरविंद व्यास पर कार्यवाही की मांग बढ़ी, आन्दोल की दी चेतावनी।

ओम जैन

शंभूपुरा।।स्मार्ट हलचल|महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, आंवलहेड़ा (बेगूं) में कार्यरत अध्यापक शम्भूलाल धाकड़ के विरुद्ध विद्यार्थियों के साथ अश्लील हरकतें, यौन उत्पीड़न, अप्राकृतिक दुष्कृत्य एवं वीडियो बनाने जैसे गंभीर आरोप प्रमाणित पाए जाने पर उन्हें राज्य सेवा से पदच्युत कर दिया गया है।
प्राप्त शिकायतों एवं प्रस्तुत वीडियो साक्ष्यों के आधार पर जांच समिति गठित कर त्वरित विभागीय जांच की गई, जिसमें धाकड़ द्वारा किया गया कृत्य राजस्थान सिविल सेवा (आचरण) नियमों का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया। उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 व पॉक्सो अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा वे वर्तमान में पुलिस अभिरक्षा में हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक, चित्तौड़गढ़ द्वारा राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 19(ii) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए आरोपी को बिना शासकीय सेवा में बनाए रखे जाने के अयोग्य घोषित करते हुए तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया है।

सालेरा में भी हुआ यही कांड लेकिन आरोपी शिक्षक की नही हुई गिरफ्तारी

इससे पूर्व 6 माह पहले 18 जनवरी को गंगरार के सालेरा विद्यालय में भी वहाँ कार्यरत शिक्षक अरविंद व्यास द्वारा भी ऐसा ही कांड करते हुए शिक्षा के मंदिर को शर्मसार किया था, इसके भी एक शिक्षिका के साथ ऐसे वीडियो वायरल हुए थे, जिन्होंने चित्तोड़गढ़ को देश प्रदेश में बदनाम कर दिया था, इस मामले में शिक्षा विभाग ने तो तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्यवाही की लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा आज तक भी आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार नही करने से आज भी ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन और ऐसे शिक्षक को बचाने वाले नेताओं के प्रति खासा रोष है।

ग्रामीणों ने कहा जल्द कार्यवाही नही की तो करेंगे बड़ा आंदोलन

सालेरा गांव के ग्रामीणों का कहना कि जब जिले में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाले ऐसे ही दो मामले सामने आए जिसमे एक आवलहेड़ा मे जहा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक को विभिन्न गम्भीर धाराओं में तुरन्त ही गिरफ्तार कर किया, जबकि दूसरा मामला सालेरा विद्यालय में हुआ जिसमें आरोपी बर्खास्त शिक्षक अरविंद व्यास पुलिस थाने के पास ही रहता है, हम सबकी काफी शिकायतों ओर लिखित में रिपोर्ट के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही करना पुलिस प्रशासन की कार्यवाही पर सवालिया निशान लगा रहा है, ग्रामीणों ने जल्द अरविंद व्यास को गिरफ्तार करने की मांग को तेज किया है, ऐसा नही होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES