ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा के तत्वाधान में आयोजित बैठक में अरनिया जोशी के पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता विनोद धाकड़ टाई का खेड़ा को राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा युवा संघ भारतवर्ष एवं नीलम धाकड़ कनेरा को राजस्थान महिला इकाई की प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
पूर्व सरपंच रमेश धाकड़ भेरू सिंह जी का खेड़ा ने बताया की भीलवाड़ा के नौगांवा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा संचालित गोशाला में बैठक रखी गई। बैठक से पूर्व महासभा के अभियान एक मंदिर एक चंदन के तहत वृक्षारोपण किया गया। गो पूजा करके गुड खिलाया गया उसके पश्चात बैठक को अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलसीराम धाकड़, महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा मंडलोई, महासभा राष्ट्रीय महामंत्री संजय धाकड़, भूरा लाल धाकड़, जाेधराज धाकड़ ने संबोधित करते हुए धाकड़ समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म करने एवं शिक्षा, व्यापार, राजनैतिक क्षेत्र में समाज की भूमिका आगे बढ़े इस पर प्रकाश डाला। उक्त नियुक्तियां महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलसीराम धाकड़, युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय नंदेडा, महिला इकाई राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा मंडलोई, महासभा राष्ट्रीय महामंत्री संजय धाकड़ बिजोलिया की सर्वसहमति से की गई।
बैठक में सुरेश धाकड़ संगठन मंत्री, डॉ देवी लाल धाकड़, संतोष तलावदा, दिनेश सेमलिया, मुकेश सरसी, सुनील कोचवा, संजय भेरू सिंह जी का खेड़ा उपस्थित थे।
इनके अलावा युवा संघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समरथ धाकड़, प्रवक्ता प्रकाश दौलतपुरा, प्रदेश मंत्री किशन लाल अध्यापक कनेरा, युवा संघ प्रदेश अध्यक्ष सुभाष धाकड़ सहित नियुक्त किए गए जिस का समाज के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा खुशियां मनाकर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।