रीजन कॉन्फ्रेंस ‘प्रत्यक्षा 2026’ भव्य व ऐतिहासिक आयोजन के साथ संपन्न

 मदन मोहन गर्ग

गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल। दी इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लॉयंस क्लब रीजन 11 धनिष्ठा की ओर से नरुका प्राइड होटल में आयोजित रीजन कॉन्फ्रेंस ‘प्रत्यक्षा 2026’ भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन लायन वैभव दूबे व लायन आलोक मालधनी ने किया, जिसमें 141 पंजीकरण व 100 अन्य सदस्यों सहित कुल 241 लोगों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि प्रांतपाल एमजेएफ लायन सुधीर वाजपेयी, विशिष्ट अतिथि पीडीजी लायन सुमेर जैन, अंजना जैन, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आशुतोष वशिष्ठ, दिनेश सिंघल, हमेंद्र तिवारी, सीएस तोमर, राधेश्याम विजयवर्गीय व शिवरतन अग्रवाल मंचासीन रहे। रीजन चेयरमैन विवेक कुमार मीना, रीजन सेक्रेटरी धर्मेंद्र गुप्ता सहित पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। कॉन्फ्रेंस में बैनर प्रेजेंटेशन आकर्षण का केंद्र रहा तथा विभिन्न संस्थाओं व डिग्निटीज़ को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। जोन चेयरमैन डॉ. निर्मल शर्मा, डॉ. क्षितिज गुप्ता व आनंद गोयल ने क्लबों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।कार्यक्रम में लायंस क्लब गंगापुर सिटी के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, सार्थक के डॉ. मुकेश गर्ग, दिशा के राजेंद्र गौतम व कपिल गौतम, गोल्ड के श्याम सुंदर सोनी, समर्पण के प्रदीप सोनी, करौली के सीए नीतीश गोयंका सहित विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। अंत में रीजन चेयरमैन विवेक कुमार मीना ने सभी लायन लीडर्स का सम्मान किया, जबकि होस्ट क्लब गोल्ड के अध्यक्ष अशोक गोयल व संरक्षक विनोद शर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी संयोजक राहुल सिंह नरुका व सहसंयोजक नितेश मोदी ने दी।