Homeभीलवाड़ाभगवान भोले के जयकारों से धर्ममय हुई वस्त्रनगरी, पुर्वांचल जनचेतना सेवा समिति...

भगवान भोले के जयकारों से धर्ममय हुई वस्त्रनगरी, पुर्वांचल जनचेतना सेवा समिति द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन

भीलवाड़ा/श्रावण मास के पुण्य अवसर पर पूर्वांचल जनचेतना सेवा समिति के तत्वावधान में निंबार्क आश्रम गांधीनगर से हरणी महादेव मंदिर तक निकाली गई विशाल, भव्य एवं दिव्य कांवड़ यात्रा सम्पूर्ण सफलता एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुई। यह पावन यात्रा पूज्य महंत श्री 108 मोहन शरण जी महाराज के पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद में निंबार्क आश्रम से प्रारंभ हुई। यात्रा के आरंभ में महंत मोहन शरण, महंत बनवारी शरण काठिया बाबा, महंत बाबुगिरी, जिलाध्यक्ष पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह सहित संत-महात्माओं, समाजसेवियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

हजारों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और शिवभक्ति के साथ इस पवित्र यात्रा में भाग लिया। यात्रा मार्ग शिव नाम के जयघोष, ढ़ोल-नगाड़ों की गूंज, भजनों की दिव्यता और श्रद्धालुओं की आस्था से सराबोर रहा। पूरा शहर “बोल बम” के नारों से गूंज उठा और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण बना। हरणी महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना, शिव आरती और प्रसादी वितरण के साथ यात्रा का समापन हुआ। वहां हजारों शिवभक्तों ने दर्शन लाभ लिया।


मीडिया प्रभारी विक्रम झा ने बताया कि यात्रा के दौरान पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, भजन मंडलियां, सुरक्षा, प्रसादी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई गईं। नगर प्रशासन और स्वयंसेवकों का सहयोग भी सराहनीय रहा। समिति अध्यक्ष अरुण राय ने यात्रा की सफलता पर सभी श्रद्धालुओं, सहयोगी संस्थाओं, प्रशासन, भजन मंडलियों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे “आस्था, ऊर्जा और एकता का अद्वितीय संगम” बताया। इस सफल आयोजन में समिति संरक्षक डॉ. अशोक सिंह, सचिव ओमप्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्णा महतो, शक्ति नाथ ठाकुर, जगन्नाथ झा, रोशन सिंह, सुरेश चन्द्रबंशी, हंसराज यादव, सहित बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES