स्मार्ट हलचल \चौमहला\भारतीय जनता पार्टी मंडल चौमहला की बैठक रविवार को विधायक के मुख्य आथित्य व भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें भाजपा के सभी संगठनों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया,बैठक के बाद मल्हारगंज बिलावली बाईपास सड़क का शिलान्यास किया गया।
अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने कहा कि हम सभी को मिलकर भारत माता व पार्टी के लिए नि:स्वार्थ भाव से काम करना है आने वाले समय में पंचायती राज के चुनाव आने वाले हैं सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर अपनी -अपनी टीम बनाकर बूथ को मजबूत बनाना है तथा प्रधान व प्रमुख के पदों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को बिठाना है उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हटाने के कार्य के साथ सभी भाजपा के पदाधिकारियों को विधानसभा एवं मंडल पर प्रवास करना है बैठक को संबोधित करते हुए विधायक कालूराम मेघवाल ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते कहा सरकार द्वारा क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए जा रहे है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट रहने की अपील की। बैठक के बाद जिला अध्यक्ष एवं विधायक द्वारा मल्हारगंज बिलावली बाईपास सड़क का शिलान्यास किया। यह बाईपास 18 करोड़ रुपए की लागत से 3.50 किमी लंबा बनेगा जिसमे सड़क 20 मीटर चौड़ी होगी जिसमें एक मीटर का डिवाइडर होगा,सड़क के दोनों ओर नालिया बनेगी तथा लाइटिंग होगी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी सहित सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष , पदाधिकारी ,जिला पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, जनप्रतिनिधि ,सरपंच पूर्व सरपंच बूथ अध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।