Homeभीलवाड़ामांडलगढ़ नगर पालिका में साधाराण सभा की बैठक आयोजित

मांडलगढ़ नगर पालिका में साधाराण सभा की बैठक आयोजित

महावीर सेन
मांडलगढ़, स्मार्ट हलचल । नगर पालिका में साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई। नगर पालिका अध्यक्ष एवं सदस्यो ने विधायक का स्वागत किया । शहर के सौन्दर्यकरण एवं विकास कार्यों पर चर्चा जिसमें मुख्य मुद्दे विकास निमार्ण पर विचार एवं अनुसंधान विभिन्न राजकीय कार्यालयों के भूमि आवंटन संबंधी प्रकरणों पर विचार विमर्श किया गया।कार्मिकों की प्रौन्नति एवं स्थाईकरण पर विचार विमर्श एवं आडिट व स्वीकृत प्रकरणों पर विचार विमर्श एवं जालेश्वर तालाब में नौकायन संचालन, अहिंसा सर्किल से बाईपास रोड को जोड़ने के लिए मार्ग धिकार में आने निजी आरजियात के सम्बन्ध मे चर्चा, दुर्ग पर राणा सांगा की मूर्ति लगाने पर चर्चा, दशहरा मैदान में महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने पर चर्चा हुई। बैठक में पार्षद अनीता सुराणा ने गुप्तेश्वर महादेव लिंक रोड निर्माण , नई आबादी से होंडा बारी तक सीसी सड़क निर्माण, वार्ड नंबर 3 में सीसी सड़क निर्माण, बीज गोदाम में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के प्रस्ताव सदन के समक्ष रखे बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष संजय डांगी, उपाध्यक्ष जफर टांक, पार्षद अनीता सुराणा, दुर्गा लाल माली, अशोक जाट, परमेश्वर लाल मीणा, दीपक नायक, सुमन ओस्तवाल, नीलकमल पटवा, अरुण व्यास, लादू खटीक, इश्वर चांवरिया, नजमा बानू, रफीक टांक एवं अधिशाषी अधिकारी तेज भान सिंह, कनिष्ठ सुरेश गर्ग, कुन्दन लाल मीणा सभी पार्षद गण सहित अधिकारी स्टाफ मौजूद रहे ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES