डॉक्टर के नर्स के साथ अंतरंग संबंध का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, 60 लाख रु मांगे, चार गिरफ्तार

भीलवाड़ा। शहर में एक निजी अस्पताल के मालिक और डॉक्टर का एक नर्स के साथ अंतरंग संबंधों का वीडियो बनाकर साठ लाख की ब्लैकमेल की रकम मांगने के मामले में सुभाष नगर थाने में अस्पताल के ही चार नर्सिंग कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में प्रारंभिक जांच के बाद अस्पताल स्टाफ के चार जने जफर, अजय, इमरान व जगदीश को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले कई दिनों से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों का तकाजा कर डॉक्टर अभिषेक पंवार को ब्लैकमेल कर रहे है थे। चर्चा है की इस मामले में एक परिवाद एक युवती ने प्रतापनगर थाने में भी कुछ दिन पूर्व दिया था जिसमे उसके नाम से ग़लत दस्तावेज़ से सिम जारी करने और उस सिम से ब्लैकमेलिंग कर धमकाने का आरोप लगाया गया था। एएसआई शिवराज जाट के पास जाँच बतायी गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles