सूरौठ।स्मार्ट हलचल|हिंडौन सिटी की धाकड़ धर्मशाला में राशन डीलर एसोसिएशन राजस्थान के करौली जिला अध्यक्ष रमेश चंद मीणा ने बुधवार को हिंडौन तहसील के राशन डीलरों की बैठक ली। इसमें संगठन का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से हिंडौन ग्रामीण क्षेत्र की कार्यकारिणी घोषित की है। जिला अध्यक्ष मीणा ने संगठन का विस्तार करते हुए हिंडौन ग्रामीण अध्यक्ष पद पर भोले का पुरा निवासी राशन डीलर देवेंद्र सिंह को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। इसके अलावा सूरौठ निवासी प्रमोद तिवाड़ी को प्रवक्ता, कप्तान सिंह को उपाध्यक्ष, रामेश्वर मीणा को कोषाध्यक्ष एवं रेख सिंह भंगो को महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने नवनियुक्त कार्यकारिणी पदाधिकारीयों को नियुक्ति पत्र सौंपे। जिला अध्यक्ष मीणा ने सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियों से निष्ठा एवं ईमानदारी से पद की गरिमा अनुसार राशन डीलर हित में कार्य करने के लिए निर्देशित किया है।