गौरव पारीक
स्मार्ट हलचल|जैतपुरा गांव की श्री बालाजी गोशाला में आज भाजपा उपाध्यक्ष फुलेरा दक्षिण मंडल कीर्ति गौड़ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गौसेवा का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें गौमाता को गुड़ खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।साथ में पौधारोपण भी किया गया व गौमाता के लिए पंखे भेंट किए गए। कार्यक्रम में गुरुदेव श्री दयाल महाराज गौड़ ने बताया कि ऐसे आयोजनों से सेवा के साथ पुण्य मिलता है।सभी को अपना जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ जैसे आयोजनों के शुभ मौके गौसेवा, पौधारोपण जैसे कार्यक्रम करने चाहिए। कीर्ति गौड़ को सभी ने बधाई दी।पूर्व प्रधान बबली कंवर सांभर व जैतपुरा सरपंच बृजेश्वरी देवी ने कीर्ति गौड़ का दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया।साथ में राजपूत सभा देहात महामंत्री गजेंद्र सिंह खंगारोत,भाजपा फुलेरा दक्षिण मंडल अध्यक्ष नन्द सिंह, धर्मेन्द्र गौड़,हीरालाल जांगिड़, गौशाला अध्यक्ष श्योजीराम काला,रामधन कासौटिया,गर्वित गौड़, केवल्य गौड़,नरेंद्र दमामी, ओम प्रकाश,मनोज वर्मा सभी ने सेवा कार्यों में सहयोग किया।गौशाला समिति ने सभी का सम्मान किया।