गंगापुर – राजस्थान सरकार में पूर्व खेल मंत्री और वर्तमान कांग्रेस विधायक अशोक चांदना शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में रहे। उदयपुर से जयपुर जाते समय विधायक अशोक चांदना कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे 758 पर एक निजी होटल पर रुके जहा पर सहाड़ा विधानसभा के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे राजेंद्र त्रिवेदी, गंगापुर नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली, नगर अध्यक्ष धीरज चंदेल की अगुवाई में कांग्रेस के पदाधिकारीयों ने उनका स्वागत किया। विधायक अशोक चांदना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहाड़ा के महासचिव रतन गुर्जर की पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने भी पहुंचे।


