राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर 67 जवान सम्मानित -एसपी ने ली परेड की सलामी, -कर्तव्यनिष्छ की सराहना की

सी पी गोयल

बारां 16 अप्रैल |स्मार्ट हलचल|जिला मुख्यालय पर गुरुवार को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर विभित्र कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस दौरान जिले के 67 पुलिस जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य समारोह पुलिस लाइन मैदान में हुआ, जहां पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने परेड की सलामी ली। पुलिस अधीक्षक अंदासु ने इस अवसर पर पुलिस बल के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठ और समर्पण की सराहना की। परेड में शामिल जवानों ने अनुशासित प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अधिकारियों और अतिथियों ने सराहा।
सम्मानित किए गए 67 पुलिस जवानों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण आमजन की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इस अवसर पर हैड कांस्टेबल श्रीमती प्रिति जैन
उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर वेदी जैन को 8th क्लास में 90.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान भी किया।