Homeराजस्थानजयपुरनारायणपुर मंडल भाजपा की नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

नारायणपुर मंडल भाजपा की नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

(बिन्टू कुमार)

नारायणपुर|स्मार्ट हलचल|भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़, उत्तर के जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी और क्षेत्रीय विधायक देवीसिंह शेखावत के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष संदीप सैनी ने नारायणपुर मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी में राकेश यादव, हरिराम प्रजापत, रोशन सैनी, सत्येन्द्र सिंह, कमलेश शर्मा और विद्या देवी सोलंकी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। महामंत्री पद पर मनोहर नायक और अशोक सिंह शेखावत को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं मंत्री पद पर जयराम सैनी, कमला देवी मीणा, गीता देवी, सीमा छीपी, निर्मला देवी और जयसिंह भूराण को नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रमेश गुप्ता को दी गई, प्रवक्ता पद पर लक्ष्मण प्रसाद दर्जी, कार्यालय मंत्री पद पर तिलक सिंह शेखावत, कार्यालय प्रभारी नत्थू प्रजापत, आईटी सैल प्रभारी पद पर महेन्द्र प्रसाद योगी, सोशल मीडिया प्रमुख पद पर एडवोकेट कमलेश शर्मा, मन की बात संयोजक पद पर मोती लाल जांगिड, सहसंयोजक पद पर पूरण मल सोनी, संगठन मंत्री पद पर लोकेश शर्मा और मंडल प्रतिनिधि पद पर वैद्य भवानी शंकर शर्मा को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप सैनी ने भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया। सभी पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और विधायक का आभार जताते हुए पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES