थांवला में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद जन्मदिन समारोह, केक काटकर दी शुभकामनाएं
लुकमान शाह
स्मार्ट हलचल|मेड़ता से भाजपा विधायक लक्ष्मणराम कलरू का जन्मदिन थांवला कस्बे केगोलाई स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत थांवला मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की परिचय बैठक से हुई, जिसके पश्चात विधायक के जन्मदिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर विधायक कलरू को कार्यकर्ताओं ने केक कटवाकर शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद सदस्य मनोहर सिंह, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष मदनराम गौरा, थांवला मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह, बाड़ीघाटी से शंकरलाल बंजारा, युवा भाजपा कार्यकर्ता जसाराम गुर्जर और दीपक चौधरी, निंबोला सरपंच रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। समारोह में भाजपा युवा मोर्चा नागौर के संयोजक नितिन सिंह, सुरेंद्र सिंह, राकेश बूटीवाल , रोहिताश सिंह, सुखाराम रावत, मोहनराम मेघवाल, नेमीचंद सैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक कलरू ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक एकता और जनसेवा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।