ब्यावर भरतपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे को रद्द करने की मांग को लेकर खेड़ी हैवत में किसान महापंचायत आज

सूरौठ । ब्यावर भरतपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे को रद्द करने की मांग को लेकर 18 अप्रैल को गांव खेड़ी हैवत स्थित गुसाईं बाबा आश्रम पर किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत के मुख्य अतिथि किसान नेता रामपाल जाट होंगे। खेत बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी गोपाल सिंह डागुर, अजीत सिंह शेरपुर तथा बृज किशोर गोटिया ने बताया कि महा पंचायत में ब्यावर भरतपुर ग्रीन एक्सप्रेस वे को निरस्त करने की मांग की जाएगी तथा किसानों की अन्य समस्याओं पर भी विचार विमर्श होगा।