Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़मार्निंग क्लब के सदस्यो के साथ उदयपुर फाईल्स फिल्म देखने पहुंचे विधायक...

मार्निंग क्लब के सदस्यो के साथ उदयपुर फाईल्स फिल्म देखने पहुंचे विधायक आक्या

चित्तौड़गढ़ विधायक बोले- आतंकवादियों का समूल खात्मा आवश्यक है।

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल।अहिंसा परमो धर्मः आदिकाल से भारत का प्रमुख सिद्धांत रहा है। प्राचीनकाल से ही हमारे ऋषि मुनियो ने प्रत्येक जीवो के प्रति दया भाव रखने के संदेश का प्रचार समूचे विश्व में किया है लेकिन आज कुछ व्यक्ति व संगठन अपने आर्थिक, राजनैतिक एवं विचारात्मक लक्ष्यो की प्रतिपूर्ति के लिए देश के नागरिको की सुरक्षा को निशाना बनाकर आपसी सोहार्द के माहोल को खराब करने का प्रयास करते हैै ऐसे आतंकवादीयो का समूल खात्मा आवश्यक है। यह विचार विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने मंगलवार को मार्निंग क्लब के सदस्यो के साथ उदयपुर फाईल्स फिल्म देखते हुए व्यक्त किये।
उन्होने कहा की उदयपुर के कन्हैयालाल दर्जी की उनकी दुकान पर कार्य करते समय नृशंस हत्या कर दी गई इस घटना ने समूचे देश को झकझोर दिया था तथा सम्पूर्ण देशवासियो द्वारा एक स्वर में जघन्य हत्याकाण्ड की भत्र्सना कर दिवंगत कन्हैयालाल को न्याय दिलाने व आतंकवादीयो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की थी। उदयपुर फाईल्स जैसी फिल्में देशवासियो को आतंकवाद के विरूद्ध एकजूट होकर लड़ने का संदेश देती है।
एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि फिल्म देखने के दौरान पूर्व सभापति सुशील शर्मा, उपसभापति भरत जागेटिया, शैलेन्द्र झंवर, भोलाराम प्रजापत, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, रोहिताश्व जाट, नवीन पटवारी, दिनेश चतुर्वेदी, क्लब अध्यक्ष गोपाल जाजू, सतपाल दुआ, जगदीश मण्डोवरा, शिवराजसिंह, अनिल सुराणा, रवि मेनारिया, विक्रम गवारिया, अर्जुन गील, गणेश प्रजापत, राजन माली, विनीत तिवारी, संजय सिसोदिया, हंसराज सुहालका, मिठुलाल जायसवाल, अनिल तंबोली, राजकुमार तोलंबिया, युवराज आर्य, मोनू सलूजा, नानालाल मेनारिया, रवि विराणी, रेनु मिश्रा, अलिता वीरवाल, रेखा शक्तावत, चांदनी गौड़, दीपक वर्मा, पंकज सेन, मृदुल जोशी, राजेश शर्मा, कैलाश जीनगर, पीनू मेनारिया, योगेश आसनानी, राजेन्द्र सोनी, प्रफुल्ल त्रिवेदी, लक्ष्मण सिंह, दिनेश बंजारा, रवि बैरागी, सुखदेव बंजारा, शुभम सुहालका, निहाल सिंह, गजेन्द्र लढ्ढा, संजय गर्ग, खुशपाल सिंह नरधारी आदि उपस्थित थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES