राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
स्मार्ट हलचल।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केन्द्र व राज्य सरकार के निर्देशन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को कोटड़ी में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। कोटड़ी मुख्यालय स्थित मेवाड़ के प्रसिद्ध धाम प्रभू श्रीचारभुजानाथ के दरबार से निकली तिरंगा यात्रा को जहाजपुर विधायक गोपी चन्द मीणा, प्रधान करण सिंह बेलवा व उपखण्ड अधिकारी तानिया रिणवा ने भगवा ध्वजा दिखा कर रवाना किया। हाथों में लहराते तिरंगे व देश भक्ति गीतों की धुन के साथ यात्रा कोटड़ी के सदर बाजार, पुराना बस स्टेण्ड, नया बस स्टेण्ड नेहरू नगर होते हुए पंचायत समिति पंहुची। जिस मार्ग से तिरंगा यात्रा गुजरी वहां का माहौल ही जोश भरा हो गया। लोगों ने उमंग के साथ तिरंगे को सलाम करते हुए पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में प्रधान करण सिंह कानावत, तहसीलदार राम किशोर मीणा, थानाप्रभारी महावीर मीणा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, कोटड़ी सरपंच कान्ता जमना लाल डीडवानिया, भाजपा जिला महामंत्री कन्हैया लाल जाट, श्रीचारभुजा मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुदर्शन गाड़ोदिया, भाजपा नेता धर्मचन्द जीनगर, बड़ला सरपंच शिवराज जाट, श्रवण सोनी, भंवर सिंह, प्रशासनिक अधिकारी पारस गोधा, पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्र तेली, लक्ष्मण गाडरी उदलियास, रामस्वरूप गुर्जर किशनगढ़, भरत सिंह, जिला परिषद सदस्य भंवर जाट, सरपंच शिव जाट सवाईपुर सरपंच किशन जाट, अमर चंद गाडरी, देवी लाल जाट, भेरू लाल टांक, श्रीकल्याण आचार्य, रामकुवार जाट, तिरंगा यात्रा सह संयोजक प्रकाश गाडरी, देवेंद्र सिंह, ओमप्रकाश माली, भगवान सिंह सहित अनेक सरपंच, भाजपा कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी व कर्मचारी के अलावा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।