बिजौलिया।स्मार्ट हलचल|पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिले भर में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिजौलिया पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने लूट के एक पुराने प्रकरण में पिछले 19 वर्षों से फरार चल रहे 3 स्थाई वारंटियों को मध्य प्रदेश के धार जिले स्थित टांडा के जंगलों से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही साइबर धोखाधड़ी के मामले में ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले एक स्थानीय दलाल को भी दबोचा गया है।यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) पारस जैन एवं माण्डलगढ़ वृत्ताधिकारी बाबूलाल विश्नोई के सुपरविजन तथा बिजौलिया थानाधिकारी स्वागत पाण्डया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
टांडा के जंगलों से धरे गए 19 साल से फरार लूटेरे
पुलिस के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट बिजौलिया के न्यायालय से लूट के प्रकरण में 19 साल से वांछित चल रहे तीन स्थाई वारंटियों को एमपी के धार जिले से दबोचा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
- मच्छर सिंह उर्फ कमरु (65) पिता जाम सिंह, निवासी कुराडदा, थाना गनवानी, जिला धार (म.प्र.)
- रमेश उर्फ मेसिया (39) पिता गाजिया भील, निवासी कुराडदा, थाना गनवानी, जिला धार (म.प्र.)
- नसरु (42) पिता गाजिया भील, निवासी कुराडदा, थाना गनवानी, जिला धार (म.प्र.)
साइबर ठगों को खाते बेचने वाला दलाल भी गिरफ्तार
लूट के आरोपियों के अलावा, पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में भैरू सोनी (36) पुत्र राधाकिशन, निवासी आरोली का झोपड़ा (थाना बिजौलिया) को भी गिरफ्तार किया है। यह आरोपी आम लोगों से उनके बैंक खाते खरीदकर उन्हें साइबर ठगों को मोटे मुनाफे में उपलब्ध करवाता था। इस प्रकरण में पुलिस पूर्व में 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा चुकी है।
इनकी रही अहम भूमिका
इस पूरी धरपकड़ कार्रवाई में कांस्टेबल विनोद (थाना बड़लियास), कांस्टेबल श्रवण कुमार (थाना माण्डलगढ़) और कांस्टेबल मदनलाल (थाना बीगोद) का विशेष योगदान रहा। थानाधिकारी स्वागत पाण्डया की इस पुलिस टीम में सउनि लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल हेमाराम और विश्राम भी शामिल रहे।
