महेन्द्र धाकड़
बेगूं। स्मार्ट हलचल|ग्राम पंचायत माधोपुर के एक खेत में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे 13 फीट लंबा विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार माधोपुर निवासी किसान नटवर धाकड़ पुत्र प्यार चंद मंगलवार सुबह अपने मवेशियों के लिए घास काटने खेत पर गए थे। इसी दौरान खेत में अचानक करीब 13 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही किसान के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण सहायक सचिव प्रकाश चंद धाकड़ ने तत्काल वन विभाग चौकी अमलदा को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी वन्य जीव बस्सी भगवती लाल त्रिपाठी के निर्देशन में नाका आमल्दा से वनपाल विनोद कुमार खटीक और सहायक वनपाल कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद अजगर पर काबू पाया और उसका रेस्क्यू किया। इसके बाद वन विभाग की टीम अजगर को बस्सी अभयारण्य ले गई। जहां उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
