Homeराज्यउत्तर प्रदेशअखिल भारतीय कवि सम्मेलन में ओज, व्यंग्य और संवेदना का संगम

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में ओज, व्यंग्य और संवेदना का संगम

Published on

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पावन स्मृतियों को समर्पित आयोजन का दीपक मिश्रा ने किया

स्मार्ट हलचल|सैफई ( इटावा) चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पावन स्मृतियों को समर्पित कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजवादी चिंतक व समाजवादी बौद्धिक सभा के अध्यक्ष दीपक मिश्रा व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने का माध्यम है और कविता जनमानस की आवाज होती है। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई।

इसके बाद कवियों ने क्रमशः श्रृंगार, करुण, ओज और हास्य व्यंग्य की रचनाओं से श्रोताओं को बांधे रखा। योगिता चौहान ने कोमल भावों की अभिव्यक्ति की तो शबीना अदोव ने सामाजिक संवेदना और परोपकार का संदेश दिया। रौनक इटवी ने संघर्ष और संकल्प की बात कही, वहीं कुमार मनोज ने किसानों और आमजन की पीड़ा को स्वर दिया। प्रदीप त्रिपाठी ने प्रेम और जीवन संघर्ष को कविता में पिरोया।
डॉ. राजीव राज की व्यंग्य रचना ने समसामयिक राजनीति पर कटाक्ष किया तो कवि मयंक विधोलिया ने देश की व्यवस्था पर तीखे प्रहार करते हुए कविता पढ़ी, पहलगाम में हुआ था जो कत्ले आम नहीं होता. गौतम गांधी का देश दुनिया में बदनाम नहीं होता. स्वर्णिम होता इतिहास हमारा गौरवशाली किस्से होते. लाहौर कराची आबुल काबुल सब अपने हिस्से होते. सरहद पर भी रोज-रोज बेटों का बलिदान नहीं होता. पीएम होते पटेल अगर तो पाकिस्तान नहीं होता.
देर रात तक सभागार काव्य रस में डूबा रहा। कवि सम्मेलन का संचालन सतीश मधुप ने प्रभावशाली ढंग से किया। अंत में सपा के राष्ट्रीय महासचिव व कालेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सभी कवियों को शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र शर्मा, उप प्राचार्य डॉ. फतेह बहादुर सिंह यादव ने शिवपाल सिंह यादव का शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।
इस अवसर पर अनिल यादव पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी राम नरेश मिनी, सपा जिला अध्यक्ष बबलू शाक्य, सदस्य जिला पंचायत डॉ अरविंद यादव, डॉ ब्रजेश यादव, जिला महासचिव वीरू भदौरिया, मानिक चन्द्र यादव पूर्व विधायक, लाखन सिंह जाटव, सुघर सिंह दोहरे, उदयभान सिंह यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रधान संघ चंदगीराम यादव प्रधान, राजवीर सिंह यादव राजकीय ठेकदार नगला तेज, भारत सिंह यादव खदरी, आशीष राजपूत, डॉ प्रमोद यादव, सुशांत वर्मा, खन्ना यादव, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, आलोक जसवन्तनगर, जितेंद्र यादव मोना, अजेंद्र सिंह गौर, सीमा यादव, सीमा पाल, चीनी यादव, अनुज मोंटी यादव, विश्वनाथ प्रताप यादव सोनू, आलोक मिश्रा लालू, देवेश पचौरी, रामफल बाल्मीकि प्रधान, रामवीर यादव ब्लॉक अध्यक्ष, आशीष यादव, सुभाष गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।

👉 किसानों और वंचितों की आवाज थे चौधरी साहब, नेताजी ने उनके सपनों को साकार किया : शिवपाल सिंह यादव

सैफई (इटावा) चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज में आयोजित जयंती समारोह के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने चौधरी चरण सिंह और सपा संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब न केवल किसानों, गरीबों, और वंचितों की आवाज थे, बल्कि उनका जीवन देश के ग्रामीण समाज को सशक्त बनाने के लिए समर्पित था। शिवपाल यादव ने कहा, यह कॉलेज हर वर्ष चौधरी साहब की जयंती मनाता है और साहित्यकारों को बुलाकर उनके विचारों को साझा करता है। चौधरी साहब के बाद नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने किसानों की आवाज को संसद और विधानसभा में बुलंद किया। नेताजी ने हमें भी सिखाया कि किसानों और वंचितों को कभी भूलना नहीं है। उन्होंने नेताजी की दूरदृष्टि की सराहना करते हुए कहा कि यह कॉलेज उनके सपनों का प्रतीक है। “नेताजी चाहते थे कि ग्रामीण अंचल के बच्चों को भी वही शिक्षा मिले, जो बड़े शहरों में दी जाती है। यह कॉलेज उसी सोच का परिणाम है।

👉 जब शिवपाल यादव ने ब्राह्मण को बना दिया अपने कार्यक्रम का मुख्य अतिथि…….

आज चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हेंवरा में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में आयोजित कवि सम्मेलन का आयोजन था। इस कवि सम्मेलन में अतिथि के तौर पर प्रख्यात समाजवादी चिंतक व समाजवादी बौद्धिक सभा के अध्यक्ष दीपक मिश्रा भी पहुंचे थे। अपने कॉलेज में जिसके शिवपाल सिंह प्रबंध समिति के अध्यक्ष हैं उसी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में दीपक मिश्रा को मुख्य अतिथि बताकर अपना उद्बोधन शुरू करने पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। शिवपाल सिंह यादव ने दीपक मिश्रा से दीप प्रज्ज्वलन भी कराया और मंच से कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाकर यह अहसास करा दिया कि ब्राह्मण का सम्मान करने में हम सबसे आगे है।

Latest articles

SI भर्ती-2021 पेपर लीक कांड: 2 सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास की थी परीक्षा, SOG जांच में खुलासा; राजेंद्र प्रसाद गोयल...

टोंक NH-52 पर भीषण हादसा: खानपुर विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पूर्व सरपंच को कुचला

टोंक (स्मार्ट हलचल)। नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।...

क्रोध के सौ नुकसान हैं, पर क्षमा के हजार फायदे हैं: राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी

ओम जैन  शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|राष्ट्र-संत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि हमने...

चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर महात्मा गांधी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चों की सुरक्षा खतरे में: पूर्व मंत्री जाडावत

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ शहर में स्कूल...

More like this

25 को जिला मुख्यालयों पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेगा एनएफआईटीयू और एच एम केपी : राकेश मणि

सुनील बाजपेई कानपुर। स्मार्ट हलचल|अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नेशनल फ्रन्ट ऑफ इण्डियन ट्रेड...

लंबे जाम का पर्याय बना कानपुर,सागर हाईवे पर 30 किलोमीटर तक 12 घंटे जाम

सुनील बाजपेई कानपुर। स्मार्ट हलचल|पुलिस प्रशासन के लाभ प्रयासों के बावजूद भीयहां जाम की समस्याहाल...

लाडली विवाह उत्सव का भव्य आयोजन

समर्थ कुमार सक्सेना लखनऊ। स्मार्ट हलचल|डालीगंज व्यापारी सेवा संघ ट्रस्ट (रजि.) के अध्यक्ष गोविन्द कृष्ण...