(हरिप्रसाद शर्मा)
अजमेर/स्मार्ट हलचल|आदर्श नगर थाना इलाके में एक जमीनी विवाद के मामले में भाई ने भाई को मौत के घाट उतार दिया बताया जा रहा है कि घटना से पहले मृतक के भाई द्वारा आदर्श नगर थाना पुलिस को जान माल की सुरक्षा के संबंध में याचिका दी थी लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही करती इसके पहले ही वारदात को अंजाम दे दिया गया, मृतक व्यक्ति के सबको जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है जहां अस्पताल के मेडिकल जूरिस्ट की सूचना पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने सोमवार सुबह पहुंचकर कार्यवाही शुरू कर दी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार आदर्श नगर स्थित विकास नगर पर्वतपुरा बाईपास निवासी मदन सिंह रावत के पुत्र बलवीर सिंह रावत को आज दिनांक 16 फरवरी 2026 की सुबह करीब 8 बजकर पांच मिनट पर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की कैजुअल्टी में बेहोशी की हालत में लाया गया था जहां चिकित्सकों ने आवश्यक जांच के बाद उसे मरा हुआ घोषित कर दिया और अस्पताल के मुर्दाघर में बॉडी को शिफ्ट कर दिया। मृतक बलवीर सिंह रावत के छोटे भाई पुष्पेंद्र ने सोमवार दिनांक 16 फरवरी 2026 की सुबह अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर मीडिया कर्मियों को बताया कि वह अपने बड़े भाई बलवीर सिंह रावत उम्र 42 साल के साथ गली नंबर 2 पर्वतपुर बाईपास विकास नगर में रहता है तथा उसका बड़ा भाई बलवीर सिंह रावत पिछले 9 साल से पैरालाइज का शिकार है जिसकी देखभाल और खाने पीने का खर्च उसके द्वारा ही उठाया जाता है। पुष्पेंद्र ने बताया कि उसने दिनांक 14 फरवरी 2026 को उनके साथ घटित हुई वारदात की शिकायत आदर्श नगर थाना पुलिस को दी थी जिसमें उसने बताया था कि दोपहर 2.00 बजे से 3.00 बजे के बीच उनके द्वारा उनकी पुस्तक जमीन पर दीवार आदि बनवाने का निर्माण जा रहा था उसे दौरान लाली रावत हितेश सिंह स्नेह लता और शिवम वहां पहुंचे थे और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए थे। पुष्पेंद्र ने यह भी आरोप लगाया था कि आरोपितों ने उन्हें जमीन से बेदखल करने के लिए लंबे समय से हैरान और परेशान कर रखा है इसके अलावा उनकी लक्ष्मी होटल के पास स्थित जमीन पर बनी दो दुकानों में एक में वकील का ऑफिस बना हुआ है जिसे आरोपितों ने कब्जा करके किसी संजय नाम के व्यक्ति को किराए पर दे दिया है। उक्त शिकायत देने के बाद पीड़ित पक्ष को आशा थी कि पुलिस कार्यवाही करेगी लेकिन पुलिस ने कार्यवाही नहीं की और कल दिनांक 15 फरवरी 2026 को उसके भाई बलबीर सिंह रावत और उनके साथ आरोपीगण ने जाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और धक्का मुक्की कर दी इस धक्का मुक्की में बलवीर सिंह रावत धक्का दिए
जाने से सर केबल पीछे की ओर गिर गया और उसके सर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बह गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पीड़ित पुष्पेंद्र का कहना है कि पुलिस को उनके साथ की गई मारपीट की घटना का वीडियो और लिखित शिकायत दे दी गई है जिस पर आज सुबह आदर्श नगर थाने के सब इंस्पेक्टर दिलीप मुक्कड़ कार्यवाही करने के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के मुर्दाघर पहुंचे हैं और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आदर्श नगर थाने के सब इंस्पेक्टर दिलीप मुक्कड़ ने बताया कि पीड़ित पक्ष के द्वारा बलवीर सिंह रावत की हत्या किए जाने का शक जाहिर करते हुए लिखित शिकायत दी है जिस पर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है और जांच मुकम्मल होने के बाद आवश्यकता हुई तो हत्या का मकदमा दर्ज किया।
