Homeभीलवाड़ाधर्म और राष्ट्र चेतना का आह्वान के साथ मनाया हिन्दू सम्मेलन

धर्म और राष्ट्र चेतना का आह्वान के साथ मनाया हिन्दू सम्मेलन

बीगोद@स्मार्ट हलचल|स्थानीय नगर में सकल हिंदू समाज द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने दिनभर अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे। प्रातः 10 बजे शोभायात्रा मोजेश्वर महादेव मंदिर से प्रांरभ हुई जो नगर के मुख्य मार्गो से होकर काबरा भैरुनाथ मंदिर पर समाप्त हुई। जहां धर्म सम्मलेन में ब्रह्मचारी गुलाबदास महाराज ने कहां की समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।
मुख्य वक्ता आनंद प्रताप सिंह ने समाज से जाति, क्षेत्र और भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान करते हुए बताया कि।
भारत का अस्तित्व गाय, गंगा और गीता से जुड़ा है। भारतीय संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है। विधायक गोपाल खंडेलवाल ने भी विचार रखें। सम्मेलन में हजारों लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच राष्ट्र और समाज के प्रति संकल्प लिया। शोभायात्रा का जगह जगह फूलों से स्वागत किया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES