Homeअजमेरहिंदू सेवा मंडल ने किया 89 अस्वामिक अस्थियों का हरिद्वार में विसर्जन...

हिंदू सेवा मंडल ने किया 89 अस्वामिक अस्थियों का हरिद्वार में विसर्जन – मानवता के लिए सराहनीय पहल

ब्यावर।स्मार्ट हलचल|हिंदू सेवा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक पुनीत एवं ऐतिहासिक कार्य संपन्न किया गया। वर्ष 2014 से मंडल के अस्थि-लाकर में सुरक्षित रखी गई 89 अस्वामिक अस्थियों को हरिद्वार ले जाकर मां गंगा की गोद में विधिविधान से विसर्जित किया गया। हर की पौड़ी, चौकी नंबर 26 पर पंडित गिरीश शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ सभी अस्थियों का पूर्ण धार्मिक विधि से विसर्जन कराया।

इस पुनीत कार्य में मंडल कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण बडोला, पवन तातेड, कालू सिंह चौहान, गिरीश गहलोत व बृजेश खंडेलवाल भगवान सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस टोली ने मानवता की सेवा को सर्वोपरि मानते हुए उन पुण्य आत्माओं को मोक्ष की प्राप्ति करवाई जो वर्षों से विसर्जन की प्रतीक्षा कर रही थीं।

कार्यक्रम में समाजसेवी गणपत सर्राफ ने मंडल के इस कार्य को अत्यंत पावन एवं प्रेरणादायी बताया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि –
“हालांकि समयाभाव के कारण मैं स्वयं हरिद्वार जाकर इस पुण्य कार्य का सहभागी नहीं बन सका, किंतु मेरा मन गंगा जैसा निर्मल और प्रसन्न है। मेरे पास शब्द नहीं हैं कि इस महान सेवा कार्य के लिए हिंदू सेवा मंडल का आभार किस प्रकार व्यक्त करूँ। यह वास्तव में मानवता की सच्ची सेवा है।”

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं और प्रत्येक व्यक्ति को सेवा की भावना से आगे आकर धर्म और मानवता की रक्षा में योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर मंडल सदस्यों ने बैठक आयोजित कर इस सामूहिक सेवा कार्य की सराहना की। सभी ने एकजुटता और सेवा भावना के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन सह सचिव सत्यनारायण असावा ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग का भरोसा दिलाया।

यह कार्य न केवल धर्म की दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि मानवता की सेवा का उज्ज्वल उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES