Homeराजस्थानअलवरगोगा जी महाराज के भरा मेला

गोगा जी महाराज के भरा मेला

बानसूर। स्मार्ट हलचल/कस्बे के निकटवर्ती ग्राम महनपुर में जाहर पीर गोगा जी महाराज का विशाल मेला मंगलवार को बड़ी धूमधाम से भरवाया गया। ग्रामीणों ने घरों में बनें पकवानों का बाबा कों भोग लगाकर मत्था टेक कर मन्नतें मांगी तों वहीं बच्चों ने मेले में आनंद का लुफ्त उठाया। इस दौरान विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया जिसमें पहलवानों ने अपनें कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। 5100 रूपए की कामडे़ की कुश्ती देशराज,विजय जाट पुत्र कन्हैया लाल जाट द्वारा करवाई गई। कामडे़ की अनिर्णायक कुश्ती महेंद्र पहलवान सुदरपुरा व अंकित पहलवान केहरपुरा के बीच हुई। इस मौके पर पूर्व सरपंच बाबूलाल चौहान, ग्राम सचिव लक्ष्मण सिंह, विजय जाट,महेश कुमावत , कृष्ण योगी,अशोक मेघवाल, ख्यालीराम चौहान, हंसराज योगी, दिनेश पहलवान, जगदीश पहलवान सहित ग्रामीण मौजूद रहें।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES