Homeराजस्थानअजमेरबकाया लेनदेन को लेकर ट्रक ड्राइवर और मैकेनिक के बीच चले लात-घूंसे,...

बकाया लेनदेन को लेकर ट्रक ड्राइवर और मैकेनिक के बीच चले लात-घूंसे, हाईवे पर लगा लंबा जाम

Published on

(हरिप्रसाद शर्मा)

अजमेर/ स्मार्ट हलचल|जयपुर हाईवे पर नयागांव-नसीराबाद पुलिया के पास आज मामूली पैसों को लेकर हुआ विवाद अचानक बढ़ गया और मारपीट में बदल गया। एक ट्रक चालक और ऑयल-ग्रीस का काम करने वाले मैकेनिक के बीच बकाया रकम को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने पर धक्का-मुक्की और लात-घूंसे चलने लगे। हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोग और राहगीर मौके पर जुट गए। गुस्से में ट्रक चालक ने वाहन हाईवे के बीचों-बीच खड़ा कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।

ट्रक सड़क पर खड़े होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। तेज गर्मी में वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर मदनगंज थाना पुलिस के एएसआई जगदेव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सबसे पहले ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल कराया, फिर दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।

एएसआई जगदेव कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह बकाया भुगतान सामने आया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। करीब आधे घंटे बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।

Latest articles

भाजपा ज़िला कार्यालय पर समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश कार्यक्रम मे भाजपा प्रदेशाधक्ष हुए शामिल

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/ स्मार्ट हलचल|भाजपा कार्यालय अजमेर में बुधवार को एक दिन कार्यालय...

चार चोमा सोरती मेले का आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य समापन

इंजीनियर रवि मीणा कोटा:स्मार्ट हलचल|हाड़ौती अंचल के सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक मेलों में शुमार चार...

शहर के निजी हॉस्पिटल में बिल में गड़बड़ी का आरोप, अधिकारी बोले जानकारी नही जांच करवाएंगे

  ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ शहर के बाइपास रेलवे फाटक के पास स्थित दक्ष हॉस्पिटल का...

संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव संपन्न,रोशनलाल सैनी बने अध्यक्ष

बानसूर।स्मार्ट हलचल|बानसूर में पहली बार हुए संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव संपन्न हो गए...

More like this

भाजपा ज़िला कार्यालय पर समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश कार्यक्रम मे भाजपा प्रदेशाधक्ष हुए शामिल

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/ स्मार्ट हलचल|भाजपा कार्यालय अजमेर में बुधवार को एक दिन कार्यालय...

देलवाड़ा ब्रिज पर चलते ट्रेलर के पीछे घुसा दूसरा ट्रेलर, चालक गंभीर घायल, उपचार जारी

स्मार्ट हलचल|ब्यावर शहर के देलवाड़ा ब्रिज स्थित नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक बड़ा...

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर शिकंजा, रसद विभाग की सख्त कार्रवाई

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर में घरेलू गैस के दुरुपयोग और अवैध भंडारण के खिलाफ...