अपना घर वृद्धा आश्रम में निशुल्क नेत्र शिविर 20 से

भीलवाड़ा 19 जुलाई|स्मार्ट हलचल|श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति के तत्वाधान में 20 जुलाई सोमवार को निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन आरसी व्यास कॉलोनी स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में प्रातः 10 बजे आयोजित होगासमिति मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ कृष्णा हेड़ा नेत्र विशेषज्ञ डीएनबी द्वारा नेत्र रोगियों को परामर्श दिया जाएगा शिविर में आवास ,भोजन, दवाइयां चश्मा ,निशुल्क दिए जाएंगे शिविर चार दिवसीय 20 से 23 जुलाई तक आयोजित होगा