बानसूर।स्मार्ट हलचल|कस्बें के आरसीआई स्कूल में रविवार कों राज फाऊंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पर जयपुर से आए विशेषज्ञ डॉ.संदीप यादव ने लोगों को पैरों के जोड़ों में दर्द, घुटनों की समस्या, घुटना प्रत्यारोपण तथा कमर दर्द जैसी समस्याओं पर विस्तृत परामर्श दिया और उचित उपचार के बारे में मार्गदर्शन किया। डॉ. संदीप यादव नें बताया कि शरीर के वजन का लगभग 10% प्रोटीन लेना अत्यंत आवश्यक है, जिससे शरीर मजबूत और स्वस्थ रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि संतुलित आहार के साथ-साथ योग, नियमित टहलना और सक्रिय जीवनशैली अपनाना भी बेहद जरूरी है। डॉ. विजय यादव ने बताया कि शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया गया, लोगों में रुचि भी रही लगभग 500 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया व निशुल्क परामर्श प्राप्त किया।इस अवसर पर राज फाउंडेशन ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. विजय यादव द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर मोहर सिंह यादव,राजेश बागड़ी, नरेंद्र चौधरी, योगेश सोनी, रामगोपाल यादव, कृष्ण यादव,राजकुमार पहलवान,लक्ष्मण प्रसाद सैनी, दिनेश जांगिड़, सुभाष बूराला, जले सिंह यादव, यादव समाज अध्यक्ष लीलाराम यादव, सुभाष यादव, ओमप्रकाश मोगर, डॉ. डी आर यादव,डॉ.आरसी यादव सहित चिकित्सकों की टीम मौजूद रहीं।
