ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट चौराहा पर रोती बिलखती मिली एक 7 वर्षीय बच्ची जो कि दादी के डांटने पर घर से निकलकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई जिसको कालिका यूनिट की मदद से परिवार तक पहुंचाया गया।
साथिन ब्रजबाला तिवारी ने बताया कि मैं सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे कलेक्ट्री चौराहा से गुजर रही थी तब एक 7 वर्षीय बच्ची डिम्पल पुत्री उदयलाल निवासी भूतिया ग्राम पंचायत नाहरगढ़ जो खो गई थी और कलेक्ट्री पहुंच गई थी वो रोती बिलखती अकेली मिली तो मैने कालिका यूनिट को फोन किया तो तुरन्त कालिका टीम से रेखा, रेणुका ओर आकांक्षा मौके पर पुहंची, फिर उससे पूछताछ की एवं नाहरगढ़ ग्राम पंचायत में सूचना कर हमने घर वालो को बुलाया करीब 4 बजे घर वाले आये तब पता चला कि वो रविवार से घर से निकली जिसे हम सिंहपुर के उधर ढूंढ रहे थे, बच्ची के मिलने पर माता ओर परिजनों की आंखे खुशी से झलक उठी, सभी ने ब्रजबाला ओर कालिका टीम का आभार जताया।
