बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 27 जुलाई सक्षम नारी एवं विकास संस्थान द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवा, शिक्षा, नेतृत्व एवं जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक समाजसेवियों एवं पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सभी सम्मानित अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
समारोह में डॉ. सहबा (PT Gold Medalist), परवीन खान (President), रेणुका जी (Founding Member), मनप्रीत कौर (Coordinating Head), शाहिदा खान (प्रदेश अध्यक्ष), गीता मेहरा (जिला अध्यक्ष), सन्तोष शर्मा प्रदेश संगठन मन्त्री प्रताप शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष) तथा मुराद पठान (ऑटो यूनियन अध्यक्ष) सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रति निष्ठा, सेवा और समर्पण की भावना रखने वाले व्यक्तियों का सम्मान करना समाज को नई दिशा और प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण तथा जनसेवा की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने सम्मानित व्यक्तित्वों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया। समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय रहा तथा अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
