दत्तवास में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा

(नरेश कुरेडा)

निवाई टोंक। स्मार्ट हलचल|स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दत्तवास के तत्वावधान में शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद सांवरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा में विद्यालय के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थी देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। इस दौरान पूरे कस्बे का माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया।

तिरंगा यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर विद्यार्थियों का स्वागत किया। देशभक्ति गीतों और भारत माता के जयकारों से दत्तवास का माहौल गूंज उठा। यात्रा में विद्यार्थियों के साथ ग्रामीणों की सहभागिता ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भी खास बना दिया।