वंदना मीणा के नेतृत्व में गंगापुर सिटी में सचिन पायलट का ऐतिहासिक स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

 मदन मोहन गर्ग

गंगापुर सिटी,स्मार्ट हलचल।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार सचिन पायलट के गंगापुर सिटी आगमन पर महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस सवाई माधोपुर वंदना मीणा के नेतृत्व में छान स्टैंड पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। उनके आगमन पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ नारेबाजी कर स्वागत को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस सवाई माधोपुर वंदना मीणा ने कहा कि सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में मजबूती से आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि पायलट का यह दौरा कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आया है, जिससे संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने नेता के प्रति समर्थन व्यक्त किया। इस दौरान प्रमुख रूप से राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य सुरजीत मीना, भुवनेश कुमार, राजस्थान युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सुबह सिंह सैमाड़ा, विनोद मुराड़ा, धर्मराज सांकड़ा सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।