Homeराज्यउत्तर प्रदेशसाल के पहले दिन ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की खौफनाक...

साल के पहले दिन ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की खौफनाक वारदात

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से साल के पहले दिन ही हत्या की खौफनाक वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक शख्स ने अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी है। दरअसल, ये पूरी वारदात लखनऊ के थाना नाका क्षेत्र स्थित होटल शरणजीत से सामने आई है। यहां 24 साल के अरशद नाम के शख्स ने अपनी 4 बहनों और मां यानी अपने ही परिवार के कुल 5 सदस्यों की हत्या कर दी है। इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना नाका थाना क्षेत्र स्थित होटल शरणजीत की है। यहां आगरा के कुबेरपुर क्षेत्र के इस्लाम नगर, तेहड़ी बगिया के निवासी मोहम्मद असद अपनी मां अस्मा और चार बहनों आलिया (9), अल्शिया (19), अक्सा (16), रहमीन (18) के साथ रुका था। किसी बात को लेकर होटल के कमरे में असद ने पांचों की हत्या कर दी।

आरोपी घटनास्थल से गिरफ्तार

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, अरशद पर ही अपनी मां और 4 बहनों के कत्ल का आरोप है। 24 साल का अरशद उत्तर प्रदेश के ही आगरा जिले के कुबेरपुर, तेहड़ी बगियार के इस्लाम नगर का रहने वाला है। आरोपी अरशद को हत्या वाले घटनास्थल से ही गिरफ्तार किया गया है।

फील्ड यूनिट बुलाई गई

इस खौफनाक हत्याकांड घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को भी बुलाकर साक्ष्यों का संग्रह किया जा रहा है। पुलिस की ओर से इस मामले में विस्तृत जांच व अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने इस घटना को लेकर कहा कि 1 जनवरी को थाना नाका क्षेत्र सूचना मिली कि होटल शरणजीत के कमरे में 5 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एक शख्स अरशद जो कि आगरा का रहने वाला है उसे हिरासत में लिया गया। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि उसने पारिवारिक कलह में अपनी 4 बहनों और मां की हत्या कर दी है। अग्रिम पूछताछ जारी है। तमाम शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES