बानसूर। स्मार्ट हलचल|कस्बें के कल्याण सागर स्थित अमर बाबा गिरधारी दास महाराज का विशाल मेला शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। मंदिर पर सुबह से ही दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रृद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर प्रसाद चढाकर मनोकामना पूर्ण होने की कामना की।बाबा की मढी ओर मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया गया। मंदिर परिसर व मेले में मंदिर कमेटी के सदस्यों व स्काउट गाइड के छात्रों ने सेवाएं दी। श्रृद्धालुओं को कतार में लगाकर दर्शन करवाने की जिम्मेदारी संभाली।बाबा की मढी पर जलाभिषेक करने के लिए श्रृद्धालुओं की होड़ लगी रही।मेले के दिन घरों में अमर बाबा गिरधारीदास महाराज की ज्योत देखी गई और घर व क्षेत्र में सुख शांति की कामना की। मेले में विधायक देवीसिंह शेखावत ने बाबा के ढोक लगाकर क्षेत्र में सुख शांति की कामना की।मेले के दिन जगह-जगह पानी व शरबत की प्याऊ लगाई गई। मेले में महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीददारी की ओर झूलों का आनंद लिया। दोपहर बाद कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया तथा नरेश शेखावत की ओर से कामडे की 31 हजार रुपए की कुश्ती कराई गई। मेले में शान्ति व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। मेला कमेटी की ओर मेले में अपनी सेवाएं देने वालो का सम्मान किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार गजेंद्र सिंह राठौड़, थाना प्रभारी राजेश कुमार,नरेश सिंह शेखावत,कायम सिंह शेखावत, किशनलाल यादव, मुकेश शर्मा,सहित बड़ी संख्या में मेला कमेटी के सदस्य व श्रद्धालु मौजूद रहें।
