स्मार्ट हलचल|चौमहला क्षेत्र में बह रही छोटी काली सिंध चाचूर्णी नदी पर आकिया परमार गांव के समीप मध्यम सिंचाई परियोजना में 1 हजार 622 करोड़ रुपए की लागत से बांध बनेगा, जिसकी स्वीकृति उप मुख्यमंत्री ने बजट में घोषणा की,मध्यम सिंचाई योजना स्वीकृत होने से क्षेत्र के किसानों में हर्ष की लहर व्याप्त है। बजट में घोषणा होने के बाद नगर के झंडा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिश बाजी कर खुशी जाहिर की।
उप मुख्य मंत्री ने बुधवार को विधानसभा में बजट भाषण के दौरान छोटी कालीसिंध व चाचूर्णी नदी पर मध्यम सिंचाई परियोजना के अन्तर्गत फव्वारा पद्धति से सिंचाई के लिए 1 हजार 622 करोड़ रुपये की स्वीकृति की घोषणा की,बांध बनने के बाद चौमहला-गंगधार क्षेत्र के आसपास के लगभग 32 गांवों के 9 हजार 727 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। तथा आगामी वर्ष- में 50 करोड़ रुपये के कार्य होगे।
क्षेत्रीय विधायक कालूराम मेघवाल लगातार इस नदी पर बांध बनाने के लिए प्रयासरत थे, पूर्व मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे ने भी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र के लोगो से वादा किया था की यदि भाजपा की सरकार बनी तो छोटी काली सिंध नदी पर बड़ा बांध बनाया जायेगा। बांध की घोषणा से क्षेत्र के किसानों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है।
,,
किसान संघ काफी लंबे समय से नदी पर बांध बनाने की मांग कर रहा था, बांध स्वीकृत करने पर विधायक कालूराम मेघवाल,राज्य सरकार का आभार
ईश्वर सेन
तहसील अध्यक्ष
किसान संघ
,,
क्षेत्र के किसानों द्वारा सिंचाई के लिए छोटी काली सिंध नदी पर बांध बनाने को लेकर लगातार मांग की जा रही थी, मांग स्वीकृत होने से किसानों में खुशी है
अशोक गायरी
अध्यक्ष भाजपा मंडल चौमहला
,,
छोटी काली सिंध सिंध नदी पर आकिया परमार गांव के समीप मध्यम लघु सिंचाई परियोजना में बांध बनेगा जिसकी लागत करीब 1622 करोड़ रु की होगी,नदी पर बांध बनने से फव्वारा पद्धति से
हजारों बीघा जमीन सिंचित होगी। साकरिया फाटक पर 41 करोड़ 91 लाख रुपये से ओ आर बी बनेगा
कालूराम मेघवाल
विधायक डग
