रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी|भाजपा मंडल भवानीमंडी शहर द्वारा ”समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत राजस्थान पहुँची मंगल कलश रथ यात्रा* का आज भवानीमंडी में आत्मीय स्वागत किया गया।मेला मैदान स्थित *बाबा रामदेव मंदिर* पर मंगल कलश को विधि-विधानपूर्वक विराजित कर पूजन अर्चन किया गया।इस अवसर पर *संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज* के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक नमन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण की मंगलकामना की गई।
संत गुरु रविदास जी महाराज का समता, बंधुत्व, मानवता और सामाजिक सद्भाव का शाश्वत संदेश समाज को सदैव एकता, समरसता एवं लोककल्याण के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रदीप जैन,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनिश दीक्षित,जिला मीडिया संयोजक रंजीता पांडे,जिला सह संयोजक इंद्रा पाल पार्षद सुगना गुर्जर,महेंद्र सिंह परिहार,राजकुमार गुप्ता,पुरुषोत्तम योगी,अविनाश जायसवाल दिनेश सोनी, गिरधर गोपाल शर्मा,राजकुमार पोरवाल,रामेश्वर रंगीला, कालूराम मेहरा,जगदीश सोनी,उमेश योगी,सतीश चौहान,दिलीप पाल,विकास योगी,बालमुकुंद मीणा,संदीप पोरवाल,अशोक मिरोलिया,त्रिलोक डागर,श्याम वर्मा,बालचंद सेन,मनोज जैन,उमेश मीणा,बद्री मीणा,पंकज मिरोलिया,विश्वास यादव,सुमित सेठिया,शाश्वत पोरवाल, रणजीत सिंह रामठी,कुलदीप गोयर,अंचल व्यास,अवनीश,सौरभ डागर,अमर गुर्जर,मुकेश वर्मा,विश्वास यादव,रिक्की नरवाल बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
