Homeराजस्थानकोटा-बूंदीसौहार्द और एकता का संदेश देता वर्धमान ग्रुप का दीपावली मिलन वर्धमान...

सौहार्द और एकता का संदेश देता वर्धमान ग्रुप का दीपावली मिलन वर्धमान ग्रुप ने दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से मनाया

कोटा। स्मार्ट हलचल|दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप “वर्धमान”, कोटा द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन श्रीराम दिव्य वाटिका, कोटा में किया गया। कार्यक्रम में दंपत्ति सदस्यों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भरपूर आनंद लिया।समारोह का शुभारंभ दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय प्रभारी जे.के. जैन, कोटा रीजन अध्यक्ष अनिल ठोरा, सचिव पीयूष जैन, संस्थापक अध्यक्ष सुरेश हरसौरा, अध्यक्ष महावीर बरमुंडा, सचिव लोकेश दुगेरिया, कोषाध्यक्ष संजय सेठिया एवं पूर्व अध्यक्षों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मंगलाचरण चारवी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
अध्यक्ष महावीर जैन ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों एवं बड़ों द्वारा प्रस्तुत नृत्य में संध्या, अनामिका, आयुषी, उर्वर्षी, प्रीति, सुरेखा एवं नीरज ने सहभागिता निभाई। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में एंट्री गेम के विजेता मुकेश, राजेश एवं महेश रहे। कैंडल ब्लो में नितिन, शैलेष एवं महावीर, कैंडल रेस में मनोज, अनिल एवं नीरज तथा बनाना गेम में राहुल, लोकेश एवं पीयूष विजेता रहे। बच्चों के खेलों में गर्वित, रजस एवं सक्षम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष महावीर बरमुंडा ने दीपावली के संदेश में समाज में सौहार्द, भाईचारा एवं एकता बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही वर्ष 2026 के लिए सीमा अरविन्द बागड़िया को अध्यक्ष, श्वेता नवीन सेठिया को सचिव एवं प्रियंका महावीर धनोप्या को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक अरविन्द-सीमा बागड़िया, नवीन-श्वेता सेठिया, हिमांशु-उर्वर्षी दुगेरिया एवं अर्चना डूंगरवाल रहे। समारोह में राजेन्द्र ताथेड़िया, राजेन्द्र बागड़िया, निर्मल दुगेरिया, पारस हरसौरा, पवन सुरलाया, महेश बरमुंडा, आर.के. जैन, ज्ञानेन्द्र दुगेरिया, शैलेष हरसौरा, दिनेश बोरखंडिया, अरविन्द बरमुंडा, अभिषेक हरसौरा, लाभचन्द पटवारी, शिखर सेठिया, कैलाश सुरलाया, ओमप्रकाश कोटिया सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सचिव लोकेश दुगेरिया ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES