लाडपुरा में एक चलते कंटेनर के केबिन में लगी आग

शिव जांगिड़

लाडपुरा |स्मार्ट हलहल|कोटा-चित्तौड़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 पर स्थित लाडपुरा चौराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब 11बजे एक चलते कंटेनर के केबिन में आग लग गई। सूचना पर मौके पर मांडलगढ़ नगर पालिका की दमकल पहुंचीं, और आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही लाडपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, कंटेनर चित्तौड़ की तरफ से लाडपुरा की तरफ आ रहा था। इस दौरान गाड़ी वायरिंग के स्पार्किंग से यह आग लगी। घटना के बाद राजमार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। गनीमत यह रही कि इस समय कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।