पुलिस के अभियान में तीन वाहनों समेत बर्रा में दबोचा शातिर वाहन चोर

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल।पीड़ितों की हर संभव सहायता के साथ ही अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में भी अग्रणी बर्रा पुलिस की निरंतर सक्रियता ने एक गिरफ्तार कर उसके पास से तीन मोटर साइकिलें भी बरामद करने में सफलता प्राप्त कर ली।
यह सफलता पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अभियान के क्रम में दक्षिण के पुलिस उपायुक्त दीपेंद्र नाथ चौधरी, अपर पुलिस उपायुक्त सुमित रामटेक के निर्देशन व एसीपी नौबस्ता के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बर्रा रविंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में मिली। अब पुलिस के गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक तीन मोटर साइकिलों समेत इस शातिर वाहन चोर गणेश उर्फ चेतन वर्मा पुत्र राज कुमार वर्मा निवासी 386 के ब्लॉक पार्क के कोने पर थाना बर्रा को गिरफ्तार करने वाली इस टीम में सब इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह, संदीप कुमार सेन, कांस्टेबल , अंकुर पंवार, बबलू कुमार और गौरव कुमार आदि भी शामिल रहे।
अवगत कराते चलें कि तीन मोटर साइकिलों समेत इस शातिर वाहन चोर गणेश उर्फ चेतन वर्मा को जिस चौकी क्षेत्र बर्रा में गिरफ्तार करने जैसी महत्व पूर्ण सफलता मिली। आजकल उसकी कमान हर तरह के अपराधियों के खिलाफ लगातार सफल मोर्चा खोले निर्दोष फंसे नहीं और अपराधी बचे नहीं जैसी लोकहित की प्रबल विचारधारा के अनुरूप अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और पीड़ितों की हर संभव सहायता में भी अग्रणी निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यशैली के भगवान और भाग्य यानी कर्म भरोसे रहने वाले तेजतर्रार, व्यवहार कुशल सब इंस्पेक्टर समर सिंह के हाथ में है। सभी संगीन घटनाओं का सटीक खुलासा करते हुए अपनी जुझारू नौकरी के अबतक कार्यकाल में अनेक अपराधियों को जेल की हवा खिला चुके चौकी प्रभारी समर सिंह के अब तक के कार्यकाल के विवेचन से यह भी साबित होता है कि हालात चाहे जैसे रहे हों लेकिन उन्होंने अपनी कर्तव्य के प्रति निष्ठा के साथ समझौता आज तक नहीं किया।
इसी के साथ विभाग में सराहनीय सेवाओं के अनुभवी सब इंस्पेक्टर समर सिंह की कार्यशैली भी संभ्रांत असहाय लोगों की हितरक्षक और बहुत मैत्रीपूर्ण भी मानी जाती है ,जिसके अनुरूप ही वह जहां उचित पात्र लोगों की हर संभव सहायता करते हैं। वहीं कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ शठे शाठ्यम समाचरेत वाली कहावत चरितार्थ करने से भी नहीं चूकते। यही वजह है कि अपने विभागीय कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा के साथ करने वाले लोकप्रिय कार्यशैली के जुझारू तेवरों वाले सरल और शालीन स्वभाव के चौकी प्रभारी समर सिंह की कर्तव्य के प्रति प्रगाढ़ निष्ठा उनकी जुझारू नौकरी के अब तक के कार्यकाल में सभी संगीन घटनाओं का सटीक खुलासा करते हुए दर्जनों शातिरों को सबक सिखाने में भी सफल हो चुकी है। अब वह अपनी टीम के साथ अन्य अपराधियों की तलाश में भी जुटे हैं।